झाड़ग्राम में सड़क हादसा: बालू लदे वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, सड़क जाम

झाड़ग्राम-सड़क-हादसा-वृद्ध-मौत-सड़क-जाम

झाड़ग्राम में सड़क हादसा: बालू लदे वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, सड़क जाम

गोपीबल्लभपुर के नयाबासन इलाके में मधुसूदन राउत नामक वृद्ध की बालू लदे वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोपीबल्लभपुर–हाथिबाड़ी सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया

झाड़ग्राम में सड़क हादसा बालू लदे वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत सड़क जाम

गोपीबल्लभपुर में बालू वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर एक नंबर ब्लॉक के नयाबासन इलाके में शुक्रवार देर शाम एक वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसूदन राउत के रूप में हुई, जो नवाबासन गांव के निवासी थे।स्थानीय पुलिस के अनुसार, वृद्ध सड़क पार कर रहे थे तभी हाथिबाड़ी चक पर बालू लदा वाहन उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय निवासी गुस्से में आकर गोपीबल्लभपुर–हाथिबाड़ी सड़क को अवरुद्ध कर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे राज्य सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक खाली बालू गाड़ी हाथिबाड़ी की ओर बालू लोड करने जा रही थी। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

आम लोगों का कहना है कि बालू वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इनके लिए कोई निर्धारित समय या गति सीमा नहीं है। इसी लापरवाही के कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं।स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सहयोग की मांग कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।