महिला जीडीसी कठुआ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में शपथ

महिला जीडीसी कठुआ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित

महाविद्यालय प्रशासन ने नशामुक्त परिसर और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

महिला जीडीसी कठुआ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में शपथ | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

महिला डिग्री काॅलेज कठुआ के ड्रग डी-एडिक्शन सेल एवं साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेल द्वारा महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सेल की संयोजक डॉ. रेनू द्वारा स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ जयपाल सिंह ने अपने संबोधन में नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अजय, डॉ. सोनिका, डॉ. गोपाल और डॉ. नीरज सहित अन्य संकाय सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में डॉ. अजय द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने नशामुक्त परिसर और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।