नेपाल में 7 दिन की लंबी छुट्टी: होली, चुनाव और महिला दिवस से ठप रफ्तार

होली और मतदान को लेकर तीन दिन राष्ट्रीय छुट्टी

नेपाल में 7 दिन की लंबी छुट्टी: होली, चुनाव और महिला दिवस से ठप रफ्तार

नेपाल में 2 से 8 मार्च तक होली, प्रतिनिधि सभा मतदान, शनिवार और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते लगातार सात दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, काठमांडू से लाखों लोग गांवों को रवाना।

नेपाल में 7 दिन की लंबी छुट्टी होली चुनाव और महिला दिवस से ठप रफ्तार

लंबी छुट्टियों के दौरान काठमांडू बस अड्डे पर घर लौटते यात्रियों की भीड़। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नेपाल में आज से एक सप्ताह लंबी सार्वजनिक छुट्टी शुरू हो गई है। होली, प्रतिनिधि सभा निर्वाचन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और शनिवार को मिलाकर आज से लगातार सात दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

नेपाल के पहाड़ी जिलों में आज सोमवार तथा तराई मधेश में मंगलवार को होली मनाने के लिए 2 और 3 मार्च दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद 5 मार्च को होने जा रहे मतदान को लेकर सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है। मतदाता अपने शहर, गांव जाकर मतदान में सहभागी हो सकें और वापस अपने गंतव्य तक पहुंच जाए, इसके लिए 4, 5 और 6 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है।

इसके बाद 7 मार्च को शनिवार को नेपाल में साप्ताहिक अवकाश रहता है। ऐसे ही 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी नेपाल में सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है। यानि आज 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक लगातार 7 दिनों का अवकाश है। निर्वाचन और होली के कारण आज काठमांडू की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। लंबी छुट्टी के चलते इस बार बड़ी संख्या में लोग होली मनाने और मतदान में भाग लेने के लिए काठमांडू से अपने गांवों की ओर रवाना हुए हैं।

यातायात व्यवसायी संघ की तरफ से बताया गया है कि काठमांडू से सिर्फ सार्वजनिक यात्रीवाहक बस के माध्यम से पिछले शुक्रवार से आज सोमवार सुबह तक करीब साढ़े तीन लाख लोग छुट्टी पर काठमांडू से गए हैं। उनका कहना है कि तराई मधेश में मंगलवार और बुधवार को होली और उसके बाद मतदान के लिए आने वाले दो दिनों में करीब 5 लाख लोगों के द्वारा काठमांडू छोड़ने का अनुमान है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।