मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: कंपनी बस से गिरकर पावर प्लांट कर्मचारी की मौत

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: कंपनी बस से गिरकर पावर प्लांट कर्मचारी की मौत

मड़िहान बाजार में कंपनी बस से गिरकर पावर प्लांट कर्मचारी सुरेंद्र की पहिए के नीचे आने से मौत। गड्ढे में बस उछलने से हुआ हादसा, जांच शुरू। जानिए पूरी खबर....

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा कंपनी बस से गिरकर पावर प्लांट कर्मचारी की मौत

मड़िहान बाजार में कंपनी बस से गिरने के बाद कर्मचारी की मौत, हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार में रविवार रात दर्दनाक हादसे में पावर प्लांट के एक कर्मचारी की जान चली गई। इंडियन बैंक के सामने कंपनी की बस से गिरकर पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ददरी कला स्थित 1600 मेगावाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में कार्यरत झारखंड निवासी देवेंद्र का 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कार्यदायी संस्था पावर मेक में कर्मचारी था। कंपनी की बस रोज की तरह कर्मचारियों को लेकर कार्यस्थल से लौट रही थी। बताया जाता है कि सुरेंद्र बस के गेट पर खड़ा था। मड़िहान बाजार में सड़क पर बने गड्ढे में बस का पहिया पड़ते ही वाहन उछल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और बस के नीचे आ गया।

अन्य कर्मचारियों ने उसे तत्काल सीएचसी मड़िहान पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्लांट अधिकारियों ने परिजन को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।