मध्य प्रदेश में चौथी बार बारिश के आसार, 8 जिलों में गरज-चमक और आंधी की चेतावनी

बारिश से दिन के तापमान में गिरावट

मध्य प्रदेश में चौथी बार बारिश के आसार, 8 जिलों में गरज-चमक और आंधी की चेतावनी

लो प्रेशर एरिया और टर्फ सिस्टम के असर से 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना, तापमान में गिरावट दर्ज।

मध्य प्रदेश में चौथी बार बारिश के आसार 8 जिलों में गरज-चमक और आंधी की चेतावनी

लो प्रेशर और टर्फ सिस्टम की सक्रियता से मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, दिन के तापमान में आई गिरावट। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और टर्फ सिस्टम के प्रभाव से फरवरी महीने में चौथी बार बारिश के आसार बने हैं। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 8 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसी क्षेत्र से एक टर्फ लाइन भी गुजर रही है, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। रविवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि सोमवार को पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट शामिल हैं।

मौसम विभाग ने 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह सिस्टम आगे बढ़ गया। इसके बाद लो प्रेशर एरिया और टर्फ की सक्रियता बढ़ी, जिससे प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश की स्थितियां बन गईं। सोमवार को इसी कारण बारिश का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि फरवरी की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। महीने की शुरुआत में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर आया, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। 18 फरवरी से तीसरी बार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जिसका असर 19, 20 और 21 फरवरी को भी रहा। अब 23 फरवरी को चौथी बार बारिश होने के आसार हैं।

बारिश के प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रविवार को सर्द हवाओं से कुछ राहत मिली। रविवार की रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 11 डिग्री, कल्याणपुर में 11.2 डिग्री, करौंदी में 11.4 डिग्री और मंदसौर में 11.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। अन्य स्थानों पर रात का पारा कुछ बढ़ा हुआ रहा।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।