उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस हिरासत से फरार हुए अरशद उर्फ जोजो को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरशद नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और जेब काटने समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गैर-जमानती वारंट के आधार पर रविवार रात गिरफ्तार किया था, लेकिन सोमवार सुबह वह हथकड़ी से हाथ निकालकर थाने से फरार हो गया। फरारी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से उसकी तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, नौचंदी ग्राउंड में घेराबंदी के दौरान अरशद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई और पीछा करने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अशोक की लाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है।
: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस हिरासत से हथकड़ी निकालकर फरार हुए वारंटी अरशद उर्फ जोजो को पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरशद को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया ग
मेरठ में पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया अरशद उर्फ जोजो।
संबंधित सामग्री
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई मिनी ट्रैवलर, दो यात्रियों की मौत, 13 घायल फुल न्यूज़:
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गाजियाबाद के अस्पताल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, जेल में बंद हाजी सलमान के परिवार पर हमला
: गाजियाबाद के लोनी स्थित अस्पताल में बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की। हमले में जेल में बंद इंफ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार को निशाना बनाया गया।
जालंधर में बिजली जाते ही SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर शिफ्ट करने के बहाने पहुंचे थे 6 नकाबपोश बदमाश
पंजाब के जालंधर में बिजली गुल होते ही छह नकाबपोश बदमाशों ने SUV पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी घर शिफ्ट करने के बहाने इलाके में पहुंचे थे।
पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ… बंगाल में दहला देने वाली वा
पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर काटने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा और पूजा करने लगा।
कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो
उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक लाख रुपये के इनामी मोनू के दो