मिर्गी का बहाना बनाकर 17 कैदी फरार, थेनी जेल के 9 कर्मचारी सस्पेंड
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी सब-जेल से 17 विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कैदियों ने एक साथी को मिर्गी का दौरा पड़ने का बहाना बनाया। उसकी मदद
तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। थेक्कम्पट्टी सब-जेल से 17 विचाराधीन कैदी कथित तौर पर जेलकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कैदियों ने एक साथी को मिर्गी का दौरा पड़ने का बहाना बनाया था। मदद के लिए पहुंचे जेलकर्मियों पर हमला करने के बाद सभी कैदी फरार हो गए।
घटना के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नौ जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें बनाई हैं। आसपास के जिलों में चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, चार कैदियों को दोबारा गिरफ्तार किया गया था, जबकि बाकी 13 की तलाश जारी थी।
हमले में एक जेलकर्मी के सिर में चोट आई, जबकि दो अन्य कर्मचारियों को भी चोटें लगीं। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में कैदी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर कैसे फरार हुए।

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपनी राजनीतिक पहल ‘We The Leaders’ को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। उनका लक्ष्य इसे राजनीतिक पार्टी के रूप में विकसित करना और स्थानीय निकाय चुनावों में
निर्वासन आदेश के बाद 50 बांग्लादेशी नागरिकों को तमिलनाडु से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा गया। सीमा पर BSF को सौंपने के बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।
तमिलनाडु में विजय सरकार को गिराने की कथित साजिश के मामले में ₹35 करोड़ के दावे के बीच तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस कथित DMK कनेक्शन की भी जांच कर रही है।