बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपनी गर्ल गैंग के साथ स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें आलिया का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
तस्वीरों में आलिया कभी दोस्तों के साथ बोट पर समंदर की सैर करती नजर आ रही हैं, तो कभी समुद्र किनारे बिकिनी लुक में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह व्हाइट बिकिनी टॉप के साथ नेट श्रग, सनग्लासेस और बंदाना पहने नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनका रेड स्ट्रैपलेस बिकिनी लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।
आलिया की इन वेकेशन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी।