पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद, यमुनानगर में शोक की लहर

पूजा विसर्जन बना हादसे की वजह

पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद, यमुनानगर में शोक की लहर

पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान लापता दो सगे भाइयों के शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद। कई दिनों तक चला सर्च अभियान, परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक। जानिए पूरी खबर......

पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद यमुनानगर में शोक की लहर

पश्चिमी यमुना नहर में कई दिनों की तलाश के बाद दोनों सगे भाइयों के शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

यमुनानगर की पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान लापता हुए दो सगे भाइयों की तलाश आखिरकार दर्दनाक अंत के साथ समाप्त हो गई। बड़े भाई उदय (24) का शव रविवार शाम बरामद होने के बाद सोमवार सुबह छोटे भाई आर्यन (18) का शव भी नहर में तैरता मिला। दोनों युवकों की मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रविवार को उदय का शव घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर हमीदा हेड के समीप पुल के पास मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवाया गया।

वहीं दूसरी ओर परिजन लगातार नहर किनारे डटे रहे और संभावित स्थानों पर निगरानी करते रहे। सोमवार सुबह बाढ़ी माजरा पुल के पास पानी में एक शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पहचान करने पर शव आर्यन का निकला। गोताखोरों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और राहत टीमों ने लगातार कई किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।

विशेषज्ञों के अनुसार ठंडे पानी के कारण शवों को सतह पर आने में कई दिन लग जाते हैं, जो इस मामले में भी सही साबित हुआ। बताया गया है कि भगवानगढ़ निवासी दोनों भाई बीते मंगलवार शाम घर से पूजा सामग्री विसर्जित करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन नहर किनारे उनकी बाइक और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई थी। उदय परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने के लिए दुकान पर काम करता था, जबकि आर्यन दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। दोनों बेटों की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।