अररिया में शादी समारोह में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, हवाई फायरिंग से हड़कंप

शादी में डीजे की धुन पर चली गोली

अररिया में शादी समारोह में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, हवाई फायरिंग से हड़कंप

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते युवकों द्वारा हथियार लहराने और हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी। जानिए पूरी खबर....

अररिया में शादी समारोह में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल हवाई फायरिंग से हड़कंप

रानीगंज क्षेत्र के एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते युवकों द्वारा हथियार लहराने और हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

अररिया में एक शादी समारोह में भोजपुरी गाने के धुन पर हथियार के साथ थिरकते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही गांव का बताया जाता है,जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए डीजे पर बजते भोजपुरी गाने पर थिरक रहा है।वायरल वीडियो में एक युवक तो थिरकते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग करते हुए भी दिख रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रानीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही का 6 फरवरी का है।गांव के मंदिर में रात में शादी समारोह था और उस शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर मौजूद युवक थिरक रहे थे।इस दौरान भोजपुरी गाने के धुन पर दो युवक हवा में हथियार लहराते दिखे और एक वीडियो में एक युवक ने नाचते नाचते फायरिंग कर दी। समारोह में मौजूद किसी युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर बीती रात वायरल कर दिया,जिसके बाद यह मामला सामने आया।सोशल मीडिया कर वीडियो आने के बाद पुलिस तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे।

नाम न बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हथियार लहराता एक युवक बगुलाहा पंचायत के नगराही का ही रहने वाला कन्हैया यादव है,जबकि दूसरे युवक की पहचान को लेकर ग्रामीण असमंजस की स्थिति में है। ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी शादी समारोह या अन्य आयोजनों पर हथियारों के साथ प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग आम है,जो गलत है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।