ठियोग में निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरा, सहारनपुर के मजदूर की मौत

ठियोग निर्माण हादसा

ठियोग में निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरा, सहारनपुर के मजदूर की मौत

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में डंगे के निर्माण कार्य के दौरान 12–15 फुट ऊंचाई से मलबा गिरने से 52 वर्षीय मजदूर मुकेश कुमार की मौत हो गई।

ठियोग में निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरा सहारनपुर के मजदूर की मौत

शिमला : निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरा, मजदूर की मौके पर मौत | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 शिमला जिले के ठियोग थाना अंतर्गत धमानधरी–जघोड़ा मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा गुरूवार शाम उस समय हुआ, जब मौके पर डंगे (रिटेनिंग वॉल) का काम चल रहा था। सूचना मिलने के बाद फागू पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 52 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की तहसील बेहट के गांव बड़ी माजरी का रहने वाला था और पिछले दो दिनों से अन्य मजदूरों के साथ यहां काम कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को मजदूर लोहे की प्लेटें और शटरिंग का सामान रख रहे थे। इसी दौरान करीब 12 से 15 फुट की ऊंचाई से अचानक भारी मलबा नीचे आ गिरा। मलबा गिरते ही वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। दो मजदूर दाहिनी ओर भागकर बच निकले, लेकिन मुकेश कुमार बाईं ओर भागा और मलबे की चपेट में आ गया।

साथी मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। प्राथमिक जांच में उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार उसकी दाहिनी भुजा शरीर से अलग मिली, जबकि दोनों टांगों में भी गंभीर चोटें और फ्रैक्चर के निशान मिले हैं। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
 

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।