बैंकॉक में मिले पीएम मोदी और यूनुस, भारत ने माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचने की दी सलाह

बैंकॉक में मिले पीएम मोदी और यूनुस, भारत ने माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचने की दी सलाह

बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BIMSTEC शिखर सम्मेलन से इतर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की है। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच यह पहली बैठक थी।

बैंकॉक में मिले पीएम मोदी और यूनुस भारत ने माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचने की दी सलाह

मुस्कान सिंह

@localnewsofindia

बैंकॉक में मिले पीएम मोदी और यूनुस, भारत ने माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचने की दी सलाह 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में BIMSTEC शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। BIMSTEC सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई है। 

बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BIMSTEC शिखर सम्मेलन से इतर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की है। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच यह पहली बैठक थी। पीएम मोदी और यूनुस के बीच मुलाकात द्विपक्षीय बैठक बैंकॉक में हुई है। मुहम्मद यूनुस और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बतचीत का ब्योरा दिया है।  
क्या रहा भारत का रुख 
थाईलैंड में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने यूनुस को बताया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की इच्छा रखता है। प्रधानमंत्री ने यह भी आग्रह किया कि माहौल को खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी से बचना चाहिए। सीमा पर कानून का सख्त पालन और अवैध सीमा पार करने की रोकथाम सीमा सुरक्षा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षा पर भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया।" 
संयमित रहा है भारत का रुख 
वैसे देखा जाए तो बांग्लादेश की तरफ से भले भड़काऊ बयान दिए गए हों लेकिन भारत ने अब तक संयमित रुख ही दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर यूनुस को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा था, "हम शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी साझा आकांक्षाओं से प्रेरित होकर, एक-दूसरे के हितों और चिंताओं के प्रति आपसी संवेदनशीलता के आधार पर इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 

 

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108