आतंकियों को मारने निकली पाक सेना ने अपने लोगों पर गिराया बम

आतंकियों को मारने निकली पाक सेना ने अपने लोगों पर गिराया बम

खैबर में 700 से ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं। जिसमें 258 जवान अपनी जान गवा चुके हैं। इन आतंकी हमलों से...

आतंकियों को मारने निकली पाक सेना ने अपने लोगों पर गिराया बम

ओशिका तौमर 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

पाकिस्तान की सेना का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे देख कर दूसरे देश के नागरिकों का तो क्या, खुद पाकिस्तान के नागरिकों का भी पाकिस्तानी सेना पर से भरोसा उठ जाएगा। लेकिन पाकिस्तान की सेना ने अपने इस कारनामे पर चुप्पी साध ली है।  

पाकिस्तान की सेना जीन के J-17 और उसके बम के जरिए तहरीक ए तालिबान के आतंकियों पर स्ट्राइक करने गई, लेकिन सेना ने यह बम आतंकियों पर गिराने की जगह अपने ही नागरिकों पर गिरा दिया। जिसके चलते 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पाकिस्तान वायुसेना को ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

खैबर बॉर्डर पर वायु सेना का हमला 

सोमवार की सुबह पाकिस्तान की वायु सेना खैबर बॉर्डर पर आतंकियों को मारने के लिए निकली थी, मगर खैबर पख्तूनख्वा के तिराह वैली में ही धमाका कर बैठी, इस धमाके में पाकिस्तान के 30 नागरिकों के मारे जाने और 20 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। जिनमें बच्चों और महिलाओं के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।  

आपको बताते चलें कि इस साल के अगस्त तक खैबर में 700 से ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं। जिसमें 258 जवान अपनी जान गवा चुके हैं। इन आतंकी हमलों से परेशान हो कर पाकिस्तानी सेना ने स्पेशल अभियान चलाने का फैसला किया था। डेरा इस्माइल में 7 आतंकियों को मारने का पाकिस्तानी सेना दावा कर रही है।  

अफगान में आतंकियों को पनाह  

पाकिस्तान, अफगान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। टीटीपी का मकसद पाकिस्तान में कट्टर मुस्लिम शासन की वापसी है। इस मामले भले ही पाकिस्तानी सेना खामोश क्यों न हो। लेकिन इस सवाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि यह स्ट्राइक गलती से हुआ है या जानबूझकर मारा गया है? 

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।