कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज के स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत

टम्बलर रिज (ब्रिटिश कोलंबिया) कनाडा

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज के स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर के सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी में संदिग्ध समेत आठ लोग मारे गए। इसके अलावा एक घर से दो व्यक्तियों के शव मिले हैं।

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज के स्कूल में गोलीबारी 10 की मौत

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज के स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत | LNI.ONE



कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज के स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत

 कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर के सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी में संदिग्ध समेत आठ लोग मारे गए। इसके अलावा एक घर से दो व्यक्तियों के शव मिले हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों का संबंध इस गोलीबारी से है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

द कैनेडियन प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीएमपी ने कहा कि गोलीबारी में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें दो को जानलेवा चोट आई है। पुलिस को गोलीबारी की सूचना दोपहर करीब 1:20 बजे मिली। पुलिस के पहुंचने पर स्कूल के अंदर छह लोगों और संदिग्ध हमलावर का शव मिला। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इस घटना से जुड़े पास के एक घर की पहचान हुई। घर के अंदर दो लोग मृत पाए गए। आरसीएमपी के अनुसार, संदिग्ध हमलावर ने खुद को गोली मारी। यह जांच की जा रही है कि क्या इस घटना में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था। उल्लेखनीय है टम्बलर रिज छोटा शहर है। इसकी आबादी लगभग 2,400 है। पुलिस ने लोगों से घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल और टम्बलर रिज एलीमेंट्री स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक लगभग 175 छात्र पढ़ते हैं। पीस रिवर साउथ के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस की अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने सुरक्षा कारणों से और अधिक जानकारी साझा करने से इनकार किया। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपील की है कि जो लोग अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं, कृपया घर लौट जाएं और पुलिस को काम करने दें।
 

संबंधित सामग्री

प्रयागराज फायरिंग कांड में एक आरोपित गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

जुर्म

प्रयागराज फायरिंग कांड में एक आरोपित गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ताजा खबर

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह घायल हालत में गिरफ्तार किया गया।

मणिपुर में मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद

ताजा खबर

मणिपुर में मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद

मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की है।

जम्मू में गोवंश तस्करी के दो प्रयास नाकाम, पुलिस ने 8 मवेशी बचाए

राज्य

जम्मू में गोवंश तस्करी के दो प्रयास नाकाम, पुलिस ने 8 मवेशी बचाए

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत झज्जर कोटली क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई कर गोवंश तस्करी के प्रयास विफल किए और आठ मवेशियों को बचाया।

जालोर में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, सोने के गहने लेकर फरार

राज्य

जालोर में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, सोने के गहने लेकर फरार

राजस्थान के जालोर में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने अपनी सास की कैंची से नाक काट दी और सोने का आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।