दिल्ली में भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने की आराधना

दिल्ली में भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने की आराधना

विजेंद्र गुप्ता ने लाल किला स्थित परेड ग्राउंड में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के भव्य उद्घाटन...

दिल्ली में भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने की आराधना

लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

नई दिल्ली। दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित विभिन्न रामलीला आयोजनों में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम की आराधना की, उनका आशीर्वाद लिया और सभी के कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक सतीश उपाध्याय एवं शिखा राय भी उपस्थित थी।  

विजेंद्र गुप्ता ने लाल किला मैदान में आयोजित नव श्री धार्मिक लीला में गणेश वंदना में भाग लेकर भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना की और उनके आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से हुई जिसके बाद रामलीला का विधिवत मंचन हुआ।प्रारंभिक मंचन में भगवान श्रीराम के अवतार का उद्देश्य दर्शाया गया, जिसमें दिखाया गया कि जब-जब अधर्म, अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा और न्याय की पुनः स्थापना हेतु अवतार लेते हैं।  

रामलीला महोत्सव के भव्य उद्घाटन

विजेंद्र गुप्ता ने लाल किला स्थित परेड ग्राउंड में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और इसे भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का सजीव चित्रण बताया। उन्होंने कहा कि “रामलीला केवल एक मंच नहीं, बल्कि यह हमें जीवन के सच्चे उद्देश्य की याद दिलाती है कि हमें सदैव सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए।”

विधान सभा अध्यक्ष ने दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में श्री राम धार्मिक रामलीला समिति तथा चिराग दिल्ली में श्री धार्मिक रामलीला द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव–2025 का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन न केवल भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्रों का स्मरण कराता है, बल्कि समाज को धर्म, सत्य और आदर्श जीवन के मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा भी देता है। 

गुप्ता ने लाल किला मैदान में नव श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के उद्घाटन में भी भाग लिया और इस महोत्सव को भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव बताया। उन्होंने कहा - “रामलीला महोत्सव हमारी अमूल्य धरोहर से नई पीढ़ी को जोड़ते हुए समाज को आदर्श जीवन की प्रेरणा देता है।

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108