राउरकेला में ट्रेन की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत

राउरकेला में ट्रेन की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात जब क्षेत्र में मूसलधार बारिश हो रही थी, उस दौरान 18 और 15 वर्ष के दोनों...

राउरकेला में ट्रेन की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत

लक्ष्मी शर्मा  

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  

भुवनेश्वर। नवरात्रि का पावन त्यौहार चल रहा है, पूरे ओड़िशा में दूर्गा पूजा की तैयारियां की घूस हैं और इसी बीच एक परिवार में मातम छा गया हैं। 

सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा शहर की बसंती कॉलोनी के पास हुआ । 

पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात जब क्षेत्र में मूसलधार बारिश हो रही थी, उस दौरान 18 और 15 वर्ष के दोनों भाई रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान बीरमित्रपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई थी , जिससे दोनों भाई समय पर ट्रेन को देख नहीं सके और यह दुखद हादसा हो गया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

हादसे के बाद शवों को राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिवार में गहरा मातम छा गया हैं।

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108