12 साल पुराने मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा बरी

12 साल पुराने मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा बरी

हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और जोर-जोर से नारे लगा रहे थे कि ‘सज्जन कुमार को फांसी...

12 साल पुराने मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा बरी

ओशिका तौमर 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

12 साल पुराने मामले में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत 9 अन्य लोगों को  दिल्ली कोर्ट ने बरी कर दिया है। 2013 में गैरकानूनी रूप से जमा होने और धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। 

प्रदर्शनकारियों की पहचान

कांग्रेस दफ्तर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बाहर गैरकानूनी तरीके से प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। बरी किए गए लोगों में मनजीत सिंह जीके (तत्कालीन अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल बादल, दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), ओंकार सिंह थापर (तत्कालीन सदस्य, DSGMC), मनजिंदर सिंह सिरसा (तत्कालीन महासचिव, DSGMC), कुलदीप सिंह भोगल, मनदीप कौर बख्शी, हरजीत सिंह (तत्कालीन उप महाप्रबंधक DSGMC), अवतार सिंह हित (सदस्य), तेजिंदर पाल सिंह गोल्डी (तत्कालीन सदस्य), हरमीत सिंह कालका (तत्कालीन संयुक्त सचिव), और बलजीत कौर खालसा का भी नाम शामिल है। 

पूरा मामला

आपको बता दें कि मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने इस मामले से जुड़े सभी लोगों को अपना फैसला सुनाते हुए बरी कर दिया है। दरअसल, मंजीत सिंह, जीके प्रधान और मनजिंदर सिंह सिरसा अपने उपरोक्त साथियों और समर्थकों के साथ कोठी नंबर 26, अकबर रोड के पास हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और जोर-जोर से नारे लगा रहे थे कि ‘सज्जन कुमार को फांसी दो’, ‘कांग्रेस हाय-हाय’ और ‘सोनिया गांधी हाय-हाय’। पुलिस समझाने के बाद भी उन्होंने पहला बैरिकेड गिराया और दूसरे बैरिकेड की ओर बढ़ गए और नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए अपनी गतिविधियां जारी रखीं।  
 

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।