बुलंदशहर मोब वायलेंस : 44 आरोपियों के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का केस

बुलंदशहर मोब वायलेंस : 44 आरोपियों के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का केस

बुलंदशहर मोब वायलेंस : 44 आरोपियों के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का केस

पिछले साल हुई यूपी के बुलंदशहर हिंसा मामले में बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में अब आरोपियों पर राजद्रोह की धारा लगा दी गई है।

बुलंदशहर मोब वायलेंस  44 आरोपियों के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का केस

पिछले साल हुई यूपी के बुलंदशहर हिंसा मामले में बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में अब आरोपियों पर राजद्रोह की धारा लगा दी गई है। बुलंदशहर हिंसा मामले में योगी सरकार ने करीब 44 आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह की धारा लगाने की मंजूरी दे दी है। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश कर दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। गौरतलब है कि पिछले साल यानी 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के शक में हिंसा हुई थी, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या कर दी गई थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुलंदशहर हिंसा मामले में जांच अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि मुझे प्रशासन से 44 आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की अनुमति मिल गई है। आज मुझे स्वीकृति पत्र मिला है, जिसे कोर्ट में जमा कर दिया गया है। पुलिस ने इस केस को लेकर 44 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। 

दरअसल, पिछले साल 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर में गोकशी की सूचना मिलने पर भीड़ उग्र हो गई थी। सूचना पर भीड़ पुलिस चौकी चिंगरावठी क्षेत्र में पहुंची थी। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में अवशेष लेकर आए थे और चौकी पर पथराव कर दिया था। भीड़ इतनी ज्यादा उग्र थी कि आगजनी और पथराव भी हुए थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दरअसल, बुलंदशहर में गाय के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत करने की कोशिश की, मगर भीड़ उग्र हो गई और हिंसा फैल गई. इस भीड़ की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और सुमित नाम का एक युवक भी मारा गया। बुलंदशहर मामले में पुलिस मे अलग-अलग दो मामले दर्ज हुए थे। एक मामला हिंसा और इंस्पेक्टर की मौत का है और दूसरा गोकशी का था। गोकशी का मामला बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज ने दर्ज कराया था।

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108