चंद्रग्रहण का असर: हरकी पैड़ी पर गंगा आरती का समय बदला, रात 8 बजे होगी आरती

भारत में दिखेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण का असर: हरकी पैड़ी पर गंगा आरती का समय बदला, रात 8 बजे होगी आरती

पहले चंद्रग्रहण के चलते हरकी पैड़ी पर मंदिरों के कपाट सुबह बंद हुए। शाम की गंगा आरती अब रात 8 बजे होगी। ग्रहण शाम तक भारत में दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण का असर हरकी पैड़ी पर गंगा आरती का समय बदला रात 8 बजे होगी आरती

हर की पैड़ी पर चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा आरती का समय, रात 8 बजे होगी विशेष आरती। | LNI.ONE

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

इस साल का पहला चंद्रग्रहण आज शाम काे लग़ेगा। इसके चलते हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन गंगा आरती के समय में बदलाव किया गया है। चंद्रग्रहण के सूतक के चलते सुबह 6.20 बजे सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गये हैं। आज संध्याकालीन गंगा आरती रात 8 बजे हाेगी।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मंगलवार काे बताया कि आज चंद्रग्रहण लगेगा। इसे देखते हुए सुबह हरकी पैड़ी के सभी मंदिरों के कपाट सूतक काल लगने के कारण सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बंद कर दिए गये हैं। उन्हाेंने बताया कि ग्रहण का शाम 6.47 बजे पर खत्म होगा। जिसके बाद मंदिरों और घाटों की सफाई की जाएगी। ऐसे में हर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर हाेने वाली संध्याकालीन गंगा आरती अब चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद रात 8 बजे की जाएगी। उससे पहले हरकी पैड़ी के गंगा घाटों की साफ सफाई का काम किया जाएगा।

तन्मय वशिष्ठ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा आरती में भाग लेने वाले श्रद्धालु समय को देख कर ही आएं। रात 8 बजे के अनुसार गंगा आरती में भाग लेने के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि मंगलवार सुबह से ग्रहण का सूतक लग गया। इस बीच कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। इसलिए सूतक लगने से पहले ही सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो गए। कपाट खुलने के बाद मंदिरों में विधि विधान से पूजा होगी।

इस संबंध में पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि पहले से बना हुआ भोजन भी ग्रहण के समय त्याग देना उचित माना जाता है। मंदिरों के कपाट ग्रहण के दौरान बंद रहते हैं, इसलिए इस समय पूजा पाठ या मूर्ति स्पर्श नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस समय जप तप और ईश्वर का ध्यान करना शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान किए बिना भोजन या अन्य कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 से शुरू होकर शाम 6.57 तक रहेगा। जो भारत में भी नजर आएगा।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।