ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल

भुवनेश्वर में ‘गो-होमस्टे पोर्टल’ लॉन्च

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल  | LNI.ONE

लक्ष्मी शर्मा                                                                                                                                                                                                                  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर । ओड़िशा सरकार ने गुरुवार 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया , जो राज्य के ओड़िशा होमस्टे स्थापना योजना–2025 के तहत होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाने के लिए समर्पित है ।
इस पहल का उद्घाटन उप-मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा में किया । इस पोर्टल का उद्देश्य समुदाय आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना, ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना और पर्यटकों को ओड़िशा की पारंपरिक आतिथ्य और सांस्कृतिक अनुभवों से रूबरू कराना हैं ।
लॉन्च कार्यक्रम लाइफ़ होटल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के साथ हुआ , जिसमें योजना के प्रावधानों और कार्यान्वयन पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया । कार्यशाला में संचालन संबंधी दिशानिर्देश, तकनीकी टीम द्वारा पोर्टल का लाइव डेमो, होमस्टे ऑफ इंडिया और स्वनिर्वाइल्ड होमस्टे के विशेषज्ञों के सत्र, तथा अनुभवी होमस्टे मालिकों के साथ पैनल चर्चाएं शामिल थीं , जहां उन्होंने सर्वोत्तम प्रथाओं और सफलता की कहानियों को साझा किया ।
गो-होमस्टे पोर्टल के माध्यम से इच्छुक होमस्टे मालिक आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं , दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं, आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं, मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं और अपने विजिटरों का प्रबंधन कर सकते हैं। पोर्टल के जरिये नियमों का पालन और निगरानी भी आसान हो जाएगी। यह पहल राज्य की समावेशी विकास और सतत पर्यटन नीति के अनुरूप है, खासकर ग्रामीण और कम परिचित क्षेत्रों में ।

संबंधित सामग्री


धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

खेल

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।

टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों में लाइव मैच का अनुभव

खेल

टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों में लाइव मैच का अनुभव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का पहला चरण घोषित किया है। 28 मार्च से 12 अप्रैल तक देश के 15 शहरों में फैन पार्क आयोजित होंगे, जहां बड़े पर्दे पर लाइव मैच के साथ

उप तहसील नित्थर क्षेत्र में आज भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण

ताजा खबर

उप तहसील नित्थर क्षेत्र में आज भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण

नित्थर क्षेत्र के ग्रामीण जर्जर झूला पुल से जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। हादसे के बावजूद पक्का पुल नहीं बना, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।