विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बच्चों का नेचर कैंप

शाहपुर में बच्चों का नेचर कैंप शुरू

विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बच्चों का नेचर कैंप

इस कैंप में धारकंडी क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 44 विद्यार्थी और 6 शिक्षक भाग ले रहे हैं।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बच्चों का नेचर कैंप

विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बच्चों का नेचर कैंप | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत में एटीसी शाहपुर के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय नेचर कैंप के लिए बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस एक दिवसीय नेचर कैंप में शाहपुर विधानसभा के धारकण्डी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह, कनोल, दरीणी, राजकीय उच्च विद्यालय भलेड़ तथा राजकीय मिडल स्कूल तल के 44 विद्यार्थी एवं 6 अध्यापक भाग ले रहे हैं।कैंप के दौरान बच्चे नेचर वॉक, कांगड़ा घाटी के प्रसिद्ध चाय बागानों का भ्रमण, ट्यूलिप गार्डन पालमपुर तथा साइंस सेंटर पालमपुर का दौरा करेंगे।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एटीसी शाहपुर द्वारा आयोजित यह चौथा नेचर कैंप है, जिसमें बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सीखने की नई ऊर्जा पैदा करते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से एटीसी शाहपुर को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सक्रिय किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और आमजन इससे लाभान्वित हो सकें। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वे कैंप में जो भी सीखें और अनुभव करें, उसे अपने परिजनों और साथियों के साथ साझा करें।

एटीसी की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया ने बताया कि नेचर कैंप के अलावा एटीसी में समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिनमें महिलाओं एवं राजमिस्त्रियों को भी कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।