शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर उभरें

शेयर बाजार: शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर उभरें

रुपये का मुकाबला डॉलर के खिलाफ गिरावट के साथ 90.95 पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार में मजबूती सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर उभरें

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर उभरें | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलासिला जारी है। कारोबार की शुरुआत में घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। हालांकि, बाद में खुद को संभालते हुए हरे निशान पर आ गया है। दोनों सूचकांक में फिलहाल तेजी कायम है।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 121.68 अंक यानी 0.15 फीसदी की उछाल के साथ 82,619.82 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 45.85 अंक यानी 0.18 फीसदी बढ़त के साथ 25,500.20 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज के कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं, सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है।

इसके अलावा शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 के स्‍तर पर आ गया है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1236.11 अंक यानी 1.48 फीसदी लुढ़ककर 82,498.14 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 365.00 अंक यानी 1.41 फीसदी टूटकर 25,454.35 पर बंद हुआ था।
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।