ग्लोबल मार्केट में दबाव: अमेरिका से एशिया तक बिकवाली, गिफ्ट निफ्टी भी फिसला

यूरोप में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट में दबाव: अमेरिका से एशिया तक बिकवाली, गिफ्ट निफ्टी भी फिसला

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद, एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी। गिफ्ट निफ्टी 0.66% टूटा। जियो-पॉलिटिकल तनाव से निवेशकों में सतर्कता, यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख।

ग्लोबल मार्केट में दबाव अमेरिका से एशिया तक बिकवाली गिफ्ट निफ्टी भी फिसला

लाल निशान में ट्रेड करते ग्लोबल इंडेक्स, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशिया के बाजार में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 6,878.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 214.48 अंक यानी 0.94 प्रतिशत फिसल कर 22,663.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 391.58 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,586.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,910.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,580.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,284.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक सांकेतिक बढ़त के साथ का हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 4,163.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 167.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,117.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 117.49 अंक यानी 0.33 प्रतिशत तक गिर गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 149.72 अंक यानी 1.82 प्रतिशत टूट कर 8,085.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 88.24 अंक यानी 1.77 प्रतिशत फिसल कर 4,906.83 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 425.54 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,205 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.34 प्रतिशत लुढ़क कर 1,507.72 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 780.27 अंक यानी 1.33 प्रतिशत टूट कर 58,070 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।