सोने में जोरदार उछाल, चांदी फिसली: सर्राफा बाजार में कीमतों में बड़ा बदलाव

सोना-चांदी-कीमत-सर्राफा-बाजार-आज

सोने में जोरदार उछाल, चांदी फिसली: सर्राफा बाजार में कीमतों में बड़ा बदलाव

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 4,000 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

सोने में जोरदार उछाल चांदी फिसली सर्राफा बाजार में कीमतों में बड़ा बदलाव

सोना-चांदी-कीमत-सर्राफा-बाजार-आज | LNI. one

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली।

आज सोना 4,010 रुपये से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ। इसके बाद अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये से 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये से 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसके विपरीत चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,73,240 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,810 रुपये

  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये

  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,73,140 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,710 रुपये

  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये

  • कोलकाता: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये

  • भोपाल: 24 कैरेट – 1,73,140 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,710 रुपये

  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,73,240 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,810 रुपये

  • पटना: 24 कैरेट – 1,73,140 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,710 रुपये

  • जयपुर: 24 कैरेट – 1,73,240 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,810 रुपये

  • बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।


 

संबंधित सामग्री

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

विदेश

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिस पर जापान और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की नई फैंटेसी हॉरर फिल्म ‘मन पिशाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज 33 हजार रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डर और रहस्य से भरपूर नजर आ रहा है।

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

जीवन शैली

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक थकान बढ़ रही है। इससे बचने के लिए अब लोग ‘नो-फोन डे’ यानी सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाने लगे हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

जीवन शैली

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के शोषण और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को लेकर फिर खुलकर बयान दिया है।