गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भारत में उच्च शिक्षा का मॉडल तेजी से बदल रहा है और इसी बदलाव के केंद्र में अब Lovely Professional University (LPU) जैसी यूनिवर्सिटीज नजर आ रही हैं।
जहां पहले कॉलेज का मतलब सिर्फ डिग्री और क्लासरूम तक सीमित माना जाता था, वहीं अब स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान ही कमाई, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस हासिल कर रहे हैं।
LPU ने “स्टडी एंड अर्न” मॉडल, स्किल बेस्ड ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री पार्टनरशिप पर खास फोकस बढ़ाया है। इसके जरिए छात्रों को कॉलेज के शुरुआती वर्षों से ही प्रोफेशनल माहौल और कमाई के अवसर मिल रहे हैं।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती टेक्नोलॉजी और जॉब मार्केट के दौर में सिर्फ थ्योरी आधारित शिक्षा अब पर्याप्त नहीं रह गई है। कंपनियां ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जिनके पास पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव और स्किल्स भी हों।
यही वजह है कि आज कई छात्र कॉलेज के दौरान फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप्स, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और ऑनलाइन वर्क के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं।
नई शिक्षा व्यवस्था में “डिग्री + स्किल + अनुभव” का यह मॉडल आने वाले समय में भारतीय कॉलेज सिस्टम की तस्वीर बदल सकता है।