लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन से जुड़े 99.7 प्रतिशत से अधिक मामलों का समाधान कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि संशोधित परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए गए हैं और बाकी बचे मामलों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
CBSE के अनुसार, छात्रों की आपत्तियों और पुनर्मूल्यांकन आवेदनों की जांच तय प्रक्रिया के तहत की गई। बोर्ड ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ दावों को तथ्यहीन बताया गया है और छात्रों व अभिभावकों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।
री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के बाद जिन छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ है, उनके संशोधित अंक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं जिन मामलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उनके लिए भी बोर्ड ने आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी है।