aarogya-setu-2-digital-health-upgrades-launch

आरोग्य सेतु 2.0 की तैयारी, डिजिटल हेल्थ सेवाओं में बड़ा बदलाव जल्द

सरकार आरोग्य सेतु 2.0 को नए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें हेल्थ रिकॉर्ड, बीमा क्लेम ट्रैकिंग और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराने की योजना है।

By : Local News of India
आरोग्य सेतु 2.0 की तैयारी, डिजिटल हेल्थ सेवाओं में बड़ा बदलाव जल्द

आरोग्य सेतु 2.0 ऐप के जरिए डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और स्वास्थ्य सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार आरोग्य सेतु ऐप के नए वर्जन आरोग्य सेतु 2.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह ऐप अब सिर्फ स्वास्थ्य जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजिटल हेल्थ सेवाओं के लिए एक व्यापक प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।

आरोग्य सेतु 2.0 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) से जोड़ा गया है। इसमें यूजर्स अपने डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, मेडिकल रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और अन्य स्वास्थ्य दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से देख और मैनेज कर सकेंगे।

नए अपडेट में हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। यूजर्स अपनी बीमा पॉलिसी की जानकारी, कवरेज और क्लेम स्टेटस को डिजिटल तरीके से ट्रैक कर सकेंगे। यह सुविधा नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) से जुड़ी होगी।

सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को अस्पताल, स्वास्थ्य रिकॉर्ड और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकें।

संबंधित सामग्री

'वन मेडिसिन, वन आइडेंटिटी' की शुरुआत, केंद्र ने लॉन्च की राष्ट्रीय ड्रग रजिस्ट्री

'वन मेडिसिन, वन आइडेंटिटी' की शुरुआत, केंद्र ने लॉन्च की राष्ट्रीय ड्रग रजिस्ट्री

केंद्र सरकार ने देशभर में दवाओं की एक समान पहचान के लिए राष्ट्रीय ड्रग रजिस्ट्री लॉन्च की।

स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में 9% की वृद्धि, प्रीमियम 1.2 लाख करोड़ के पार

स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में 9% की वृद्धि, प्रीमियम 1.2 लाख करोड़ के पार

भारत में स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र 9% की दर से बढ़ रहा है और प्रीमियम 1.2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। IRDAI ने कैशलेस क्लेम के लिए समय-सीमा तय कर दावों के निपटान को तेज और पारदर्शी बनाने की पहल