hexaware-new-delivery-centre-in-gift-city-gujarat

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया डिलीवरी सेंटर शुरू, 1000 रोजगार अवसरों की संभावना

गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने गिफ्ट सिटी में Hexaware Technologies के एआई, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्म के नए डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन किया।

By : Local News of India
गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया डिलीवरी सेंटर शुरू, 1000 रोजगार अवसरों की संभावना

गांधीनगर, 13 जून : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन किया।
गिफ्ट सिटी के प्रज्ञा-2 भवन के 7वें और 8वें तल पर शुरू हुआ यह अत्याधुनिक सेंटर गुजरात के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
इस सेंटर के शुरू होने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में नए अवसरों का सृजन होगा, साथ ही उच्च कौशल वाले युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
बता दें कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज दुनिया की अग्रणी डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों में से एक है। यह कंपनी वैश्विक स्तर पर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य, बीमा, विनिर्माण, रिटेल, पर्यटन और परिवहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी-आधारित सॉल्यूशन प्रदान करती है।
दुनिया के कई देशों में कामकाज का संचालन करने वाली हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में अगले तीन वर्षों में लगभग 1000 उच्च कौशल वाले रोजगार का सृजन करने की क्षमता है।
गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर के डिलीवरी सेंटर की स्थापना गुजरात के टेक्नोलॉजी और नवाचार-आधारित विकास को और मजबूत बनाएगी।
इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सह कार्यकारी निदेशक आर. श्रीकृष्णा सहित कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) विकास कुमार जैन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

पार्किंसन के बिना चीरा इलाज की पहुंच बढ़ाने की विशेषज्ञों ने की मांग

पार्किंसन के बिना चीरा इलाज की पहुंच बढ़ाने की विशेषज्ञों ने की मांग

विशेषज्ञों ने पार्किंसन के मरीजों के लिए बिना चीरा वाले MRgFUS उपचार को भारत में अधिक सुलभ बनाने की मांग की है।

जापान की JAXA ने किया रीयूजेबल रॉकेट RV-X का पहला टेस्ट, हवा में उड़कर सुरक्षित लैंड हुआ

जापान की स्पेस एजेंसी JAXA ने RV-X रीयूजेबल रॉकेट का पहला परीक्षण किया। रॉकेट ने उड़ान भरने, हवा में स्थिर रहने, आगे बढ़ने और सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता दिखाई।

भविष्य की जंग AI से नहीं, सैनिकों के हौसले से जीती जाएगी: राजनाथ सिंह

भविष्य की जंग AI से नहीं, सैनिकों के हौसले से जीती जाएगी: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्धों में तकनीक और AI की भूमिका अहम होगी, लेकिन जीत के लिए सैनिकों का संकल्प और साहस सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

अमेरिकी H-1B वीजा कार्यक्रम में प्रस्तावित बदलावों से भारतीय पेशेवरों पर असर संभव

अमेरिकी H-1B वीजा कार्यक्रम में प्रस्तावित बदलावों से भारतीय पेशेवरों पर असर संभव

अमेरिका के H-1B कार्यक्रम में प्रस्तावित बदलावों से वीजा चयन, वेतन नियमों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के रोजगार अवसरों पर असर पड़ सकता है।