dollar-vs-rupee-today-rupee-gains-47-paise-fcnr-in

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

By : Local News of India
Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले रुपये की जोरदार वापसी, 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा; भारी विदेशी मुद्रा प्रवाह बना बड़ी वजह।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारतीय रुपये ने गुरुवार को डॉलर के मुकाबले मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे की बढ़त के साथ 94.26 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह मजबूती ऐसे समय आई है जब विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये को बड़े डॉलर प्रवाह से सहारा मिला है।

रुपये की इस तेजी की सबसे बड़ी वजह Foreign Currency Non-Resident (FCNR-B) जमा के जरिए आया भारी विदेशी मुद्रा प्रवाह माना जा रहा है। RBI के मुताबिक विशेष विदेशी मुद्रा जुटाने वाली योजनाओं से करीब 136.4 अरब डॉलर की रकम आई, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी NRI deposits की रही। इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिली है और RBI को रुपये में उतार-चढ़ाव संभालने के लिए ज्यादा गुंजाइश मिली है।

इसके अलावा एशियाई मुद्राओं में मजबूती और डॉलर की कुछ नरमी ने भी रुपये को सपोर्ट दिया। हालांकि, बढ़ते कच्चे तेल के दाम और वैश्विक बाजार में अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता रुपये के लिए चुनौती बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

भारत की तेज GDP ग्रोथ पर IMF ने लगाई मुहर

भारत की तेज GDP ग्रोथ पर IMF ने लगाई मुहर

भारत की अर्थव्यवस्था और GDP ग्रोथ को लेकर IMF के आकलन ने एक बार फिर देश की आर्थिक मजबूती पर ध्यान खींचा है। IMF के आंकड़ों और अनुमान से भारत की तेज आर्थिक वृद्धि की तस्वीर सामने आती है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, $740.8 अरब से बढ़कर $746.7 अरब हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, $740.8 अरब से बढ़कर $746.7 अरब हुआ

RBI के मुताबिक, रियायती फॉरेक्स स्वैप और NRI जमा से जून से अब तक $136 अरब से अधिक की आवक, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में $47.5 अरब की तेज बढ़ोतरी

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे कमजोर होकर 95.77 के स्तर पर पहुंच गया।

स्टडी में खुलासा: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं और युवा मल्टीमॉर्बिडिटी के ज्यादा खतरे में

स्टडी में खुलासा: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं और युवा मल्टीमॉर्बिडिटी के ज्यादा खतरे में

ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन के अनुसार दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं और कम उम्र के लोग एक साथ कई पुरानी बीमारियों (मल्टीमॉर्बिडिटी) के अधिक जोखिम में हैं।