skoda-octavia-rs-india-return-50-units-price-2026

Skoda Octavia RS की फिर हुई भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले ही बिक गई थी पूरी पहली खेप

Skoda Octavia RS ने एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी की है। कंपनी ने इसकी दूसरी खेप के तौर पर सिर्फ 50 यूनिट्स पेश की हैं।

By : Local News of India
Skoda Octavia RS की फिर हुई भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले ही बिक गई थी पूरी पहली खेप

लिमिटेड 50 यूनिट्स के साथ Skoda Octavia RS की भारत में फिर एंट्री, पहली खेप लॉन्च से पहले ही हो गई थी SOLD OUT।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
गुरप्रीत कालरा 

Skoda के परफॉर्मेंस सेगमेंट की मशहूर Octavia RS ने एक बार फिर भारत में एंट्री कर ली है। कंपनी ने इस बार कार की सिर्फ 50 यूनिट्स भारत के लिए उपलब्ध कराई हैं। यह इसकी दूसरी लिमिटेड बैच है, जिसे पिछले साल मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद लाया गया है।

पिछली बार Skoda ने Octavia RS की 100 यूनिट्स भारत में लाई थीं। कार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली खेप की सभी 100 कारें आधिकारिक लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं। इस बार कंपनी ने संख्या और घटाकर सिर्फ 50 यूनिट कर दी है।

नई Octavia RS की कीमत ₹56.69 लाख एक्स-शोरूम है। यह पिछली खेप की शुरुआती कीमत ₹49.99 लाख से करीब ₹6.70 लाख ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक नई कार की डिलीवरी सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Octavia RS में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.4 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक तौर पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 एयरबैग, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार को Mamba Green, Velvet Red और Magic Black जैसे तीन रंगों में पेश किया गया है।

संबंधित सामग्री

बाढ़ में डूबा ‘फौजियों का गांव’, रतन टोला में हालात बेहाल; VIDEO में दिखी लोगों की परेशानी

बाढ़ में डूबा ‘फौजियों का गांव’, रतन टोला में हालात बेहाल; VIDEO में दिखी लोगों की परेशानी

बिहार के मनेर का रतन टोला गांव, जिसे इलाके में ‘फौजियों का गांव’ कहा जाता है, इन दिनों गंगा की बाढ़ की चपेट में है। गांव में पानी घुसने से सड़कें और रास्ते जलमग्न हो गए हैं और शहर व मुख्यालय से संपर्क

दिल्ली-NCR में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में शनिवार को भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद को लेकर बवाल, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; बढ़ा तनाव

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद को लेकर बवाल, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; बढ़ा तनाव

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और विरोध के बीच प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ाई है।

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट में अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।