गोविंद-बल्लभ-पंत-पुण्यतिथि-सीएम-योगी-श्रद्धांजलि

पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा—उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत

पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

By : Local News of India
पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा—उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत

गोविंद-बल्लभ-पंत-पुण्यतिथि-सीएम-योगी-श्रद्धांजलि

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

लखनऊ, 07 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भारत मां का महान सपूत, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल अधिवक्ता और सुयोग्य प्रशासक बताया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत के कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका योगदान हमारा मार्गदर्शन करता है। उन्होंने अपने समय में उत्तर प्रदेश के विकास और सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म वर्तमान उत्तराखंड में हुआ था, जो उस समय संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर उन्होंने वकालत छोड़कर स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया। देश के गुलाम होने के दौरान वर्ष 1937 में उनका चयन उत्तर प्रदेश के प्रीमियर के रूप में हुआ था। बाद में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी ने मुख्यमंत्री के रूप में विकास की जो आधारशिला रखी और जो विजन प्रस्तुत किया, उसी के आधार पर उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में भी देश को अमूल्य सेवाएं दीं और राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनकी अहम भूमिका रही।

स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और देश व उत्तर प्रदेश की सेवा के लिए उन्हें वर्ष 1957 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श और कार्य आज भी हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जय देवी, अमरेश कुमार और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

एस. जानकी के निधन पर कलाकारों और संगीतकारों ने दी श्रद्धांजलि

एस. जानकी के निधन पर कलाकारों और संगीतकारों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर कलाकारों और संगीतकारों ने उनके भारतीय संगीत में योगदान और सरल स्वभाव को याद किया।

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में एक विधवा ने आरोप लगाया कि जमीन के कागजात देने के बहाने उसे SUV में बैठाकर नशीला पेय पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।