NARENDRAPUR FIRE / DNA IDENTIFICATION UPDATE

नरेन्द्रपुर गोदाम अग्निकांड: डीएनए जांच में 16 मृतकों की पहचान, शेष रिपोर्ट का इंतजार

कोलकाता के नरेन्द्रपुर गोदाम अग्निकांड में डीएनए जांच के जरिए अब तक 16 मृतकों की पहचान हो चुकी है। शेष पांच की रिपोर्ट का इंतजार है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अवशेष परिजनों को सौंपे जाएंगे।

By : Local News of India
नरेन्द्रपुर गोदाम अग्निकांड: डीएनए जांच में 16 मृतकों की पहचान, शेष रिपोर्ट का इंतजार

NARENDRAPUR FIRE DNA IDENTIFICATION

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

मेदिनीपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। कोलकाता के नरेन्द्रपुर स्थित नाजिराबाद इलाके में हुए भीषण गोदाम अग्निकांड के लगभग एक महीने बाद मृतकों की पहचान की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। प्रशासन द्वारा कराए गए डीएनए परीक्षण में अब तक 16 श्रमिकों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है, जबकि शेष पांच की रिपोर्ट आना बाकी है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी की रात लगी आग में पूर्व मिदनापुर जिले के कुल 21 श्रमिक लापता हो गए थे। हादसे के बाद से ही परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में जुटे थे। शुरुआत में कई परिवारों को उम्मीद थी कि उनके अपने किसी अस्पताल में भर्ती होंगे या किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए होंगे, लेकिन समय के साथ आशंकाएं गहराती चली गईं।

पहचान सुनिश्चित करने के लिए तामलुक, पांशकुड़ा, मयना, नंदकुमार, सुताहाटा और शहीद मातंगिनी ब्लॉक के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र किए गए थे। जिला प्रशासन के अनुसार जिन 16 मामलों में डीएनए मैच हो चुका है, उनके परिवारों को आधिकारिक रूप से सूचना दे दी गई है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित गांवों में शोक की लहर फैल गई।

Younis Rishin Ismail ने बताया कि शेष रिपोर्ट जल्द प्राप्त होने की उम्मीद है और पूरी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके अवशेष कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बाकी परिवारों को भी शीघ्र स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हो सके।

संबंधित सामग्री

बंगाल में नाबालिग से जुड़ी घटना के बाद हिंसा, युवक की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार

बंगाल में नाबालिग से जुड़ी घटना के बाद हिंसा, युवक की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में नाबालिग की मौत के बाद युवक की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच जारी है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई, कोलकाता पुलिस के दो DCP निलंबित

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई, कोलकाता पुलिस के दो DCP निलंबित

कोलकाता पुलिस के दो डीसीपी को सोशल मीडिया पर विवादित सामग्री पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

TMC रैली में ममता बनर्जी ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा सियासी बवाल

TMC रैली में ममता बनर्जी ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा सियासी बवाल

कोलकाता में टीएमसी के विरोध मार्च के दौरान ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह भीड़ के बीच एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। घटना को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

पश्चिम बंगाल में संस्कृति, अध्यात्म और अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाला अनूठा शिखर सम्मेलन होगा आयोजित

पश्चिम बंगाल में संस्कृति, अध्यात्म और अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाला अनूठा शिखर सम्मेलन होगा आयोजित

पश्चिम बंगाल में पहली बार ऐसा शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संस्कृति, अध्यात्म और अर्थव्यवस्था को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक विकास पर चर्चा की जाएगी।

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई का दावा किया है।