श्याम-लाल-कॉलेज-हॉकी-टूर्नामेंट-फाइनल

श्याम लाल कॉलेज की धमाकेदार एंट्री, पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की

श्याम लाल कॉलेज और हंसराज कॉलेज ने शानदार जीत के साथ पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

By : Local News of India
श्याम लाल कॉलेज की धमाकेदार एंट्री, पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की

श्याम-लाल-कॉलेज-हॉकी-टूर्नामेंट-फाइनल

अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 

नई दिल्ली में पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज और हंसराज कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान में खेले गए मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 7-0 से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत में प्रत्युष सिंह जग्गी, नंद किशोर और पंकज ने दो-दो गोल दागे, जबकि मनमोहन ने एक गोल किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं, एक अन्य मुकाबले में हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में गौरव जूनियर ने शानदार खेल दिखाते हुए पांच गोल दागे। अभिषेक, सागर यादव और गौरव झा ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। गौरव जूनियर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से शुभम, राखी और निकिता ने गोल किए, जबकि शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संबंधित सामग्री

DU एडमिशन 2026: छात्रों की मदद के लिए कॉलेजों ने शुरू किए काउंसलिंग सेशन

दिल्ली विश्वविद्यालय में UG प्रवेश के दूसरे चरण के बीच कई कॉलेजों ने छात्रों की सहायता के लिए काउंसलिंग सत्र शुरू किए हैं, ताकि वे सही कॉलेज और कोर्स वरीयता सूची तैयार कर सकें।

खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देगी Delhi Pro Volleyball League, 2026 में होगी शुरुआत

खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देगी Delhi Pro Volleyball League, 2026 में होगी शुरुआत

दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (DVPL) का उद्देश्य खिलाड़ियों को पेशेवर विकास, आर्थिक स्थिरता और पहचान दिलाना है। 2026 में शुरू होने वाली इस लीग में 6 फ्रेंचाइज़ी टीमें हिस्सा लेंगी।


धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 किलो डोडा पोस्त मामले के वांछित 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

Ghatampur तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ी, यूपी की बिजली क्षमता में बड़ा इजाफा।