ritayrd-fauji-hatya-chirawa-bamanwas-gaon-nh11-jam

रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार; NH-11 जाम कर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

झुंझुनू जिले के बामनवास गांव में एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी फरार है और ग्रामीणों ने NH-11 जाम कर मुआवजे व गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर भारी पुलिस

By : Local News of India
रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार; NH-11 जाम कर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र के बामनवास गांव में रविवार रात एक रिटायर्ड फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद के अनुसार, मृतक उदयवीर सिंह (50) गांव में पशु आहार की दुकान चलाते थे और खेत में बने अपने घर से अक्सर रात में टहलते हुए दुकान की ओर जाते थे। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे रास्ते में उनकी मुलाकात गांव के ही अकरम से हुई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।

बताया जा रहा है कि अकरम अपने घर से चाकू लेकर आया और उदयवीर पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल उदयवीर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह लोगों ने दिल्ली-बीकानेर नेशनल हाईवे (NH-11) जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में कई थानों की पुलिस और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

मृतक उदयवीर सिंह वर्ष 2011 में सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

बारुईपुर हिंसा मामले में CPI(M) नेता लाहेक अली गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

बारुईपुर हिंसा मामले में CPI(M) नेता लाहेक अली गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर हिंसा मामले में CPI(M) नेता लाहेक अली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने भीड़ को भड़काया और हिंसा में अहम भूमिका निभाई।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं

पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं

पंजाब में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़ी 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पुलिस हेल्प डेस्क पर पहुंची हैं। सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था मजबूत की है।