ज्वेलरी दुकान से अंगूठी चोरी

रांची में ज्वेलरी शॉप से हीरे की अंगूठी चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक फरार

रांची के हिंदपीढ़ी में ज्वेलरी दुकान से ग्राहक बनकर आए युवक ने हीरे की अंगूठी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

By : Local News of India
रांची में ज्वेलरी शॉप से हीरे की अंगूठी चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक फरार

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित ज्वेलरी शॉप से ग्राहक बनकर आए युवक द्वारा हीरे की अंगूठी चोरी

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक अंगूठी देखने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर हीरे की अंगूठी लेकर चुपचाप फरार हो गया। घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर हिंदपीढ़ी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, हिंदपीढ़ी स्थित “मियां तनिष्क” नामक ज्वेलरी शॉप में एक ग्राहक अंगूठी देखने के लिए पहुंचा था। दुकान के कर्मचारी ने उसे कई अंगूठियां दिखाई, जिनमें से एक हीरे की अंगूठी उसे पसंद आ गई। इसी दौरान उसने मौका देखकर अंगूठी अपने पास रख ली और बिना किसी को बताए दुकान से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार और कर्मचारियों ने दुकान में रखे सामानों का मिलान किया, तो एक हीरे की अंगूठी गायब मिली। इसके बाद दुकान के कर्मचारी सूरज ठाकुर ने तुरंत हिंदपीढ़ी थाने में इसकी सूचना दी।

सूरज ठाकुर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोप्त की पहचान की जा सके। हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।