rajgarh-man-found-hanging-suspicious-death

राजगढ़ में युवक का संदिग्ध हालात में शव फंदे पर मिला, जांच शुरू

राजगढ़ के तलेन क्षेत्र में युवक का शव घर में फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी।

By : Local News of India
राजगढ़ में युवक का संदिग्ध हालात में शव फंदे पर मिला, जांच शुरू

राजगढ़ में युवक का संदिग्ध हालात में शव फंदे पर मिला, जांच शुरू

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला।

मृतक की पहचान तलेन निवासी पवन यादव (42) के रूप में हुई है, जो प्रेमसिंह यादव के पुत्र थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार घटना के समय युवक की पत्नी और बेटी घर के नीचे वाले कमरे में सो रही थीं, जबकि उसका बेटा ननिहाल गया हुआ था। सुबह जब पत्नी ऊपर के कमरे में पहुंची, तो पवन यादव को फंदे पर लटका देखकर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।