Tribute, Congress, Haryana

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर<br/>-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव<br/>-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108

By : Local News of India
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

Gurugram Congress Leaders

गुडग़ांव। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की 108वीं जयंती पर बुधवार को कांगे्रस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। उनके द्वारा देश को दी गई मजबूती और देश को दिए गए बलिदान की चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांगे्रस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने की।
पंकज डावर ने कहा कि भारत में हरित क्रांति के दशक में इंदिरा गांधी जी के क्रांतिकारी कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। इंदिरा जी ने हरित क्रांति को अपनी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बनाया। नए संकर बीजों के साथ-साथ, सरकारी सब्सिडी, बिजली, पानी, उर्वरक और किसानों को ऋण की व्यवस्था शुरू की। कृषि आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया। उनकी इस नीति का परिणाम यह हुआ कि भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर हो गया। पंकज डावर ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने और गरीब व कमजोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। इंदिरा गांधी जी ने 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश की पूंजी पर आम आदमी का हक सुनिश्चित किया। इससे समाज के गरीब और मध्यम वर्ग को कृषि और रोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि 1975 में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा जी ने की। जिसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर इंदिरा गांधी जी का अतुल्य योगदान था। कार्यक्रम के लक्ष्य राष्ट्रीय सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों के अनुरूप थे। कार्यक्रम के लॉन्च के बाद 1982 और 1986 में इसमें संरचनात्मक परिवर्तन हुए। वर्धन यादव ने कहा कि इंदिरा जी का गरीबी हटाओ केवल एक नारा नहीं था, बल्कि गरीबों के उत्थान के लिए एक प्रतिबद्धता थी, जिसे बीस सूत्री कार्यक्रम के माध्यम से जमीन पर उतारा गया।
इस अवसर पर गुडग़ांव विधानसभा से प्रत्याशी रहे मोहित ग्रोवर, पटौदी से प्रत्याशी रहीं पर्ल चौधरी, वरिष्ठ नेता सूबे सिंह यादव, मेयर प्रत्याशी रहीं सीमा पाहुजा,कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार, शैलजा भाटिया, कुसुम शर्मा, मुकेश डागर कोच, पवन चौधरी, भोले गुज्जर, राजीव यादव, सुशील सहरावत, जयपाल धनखड़, श्याम लाल बामनिया, नरेश वशिष्ठ, विजय पाल ठाकरान, विनोद गहलोत, पंकज मेहंदीरत्ता, कैप्टन शीशपाल, खेमचंद किरार, सुनीता गाबा, सुनीता तोमर, सुनील चौहान, दीपक सोनी, सतीश शर्मा, ओमप्रकाश तनेजा, प्रवीन कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल फिर सुर्खियों में

गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल फिर सुर्खियों में

गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल का नाम फिर चर्चा में है। पुलिस के मुताबिक उसके गैंग से जुड़े चार संदिग्ध बदमाश मुठभेड़ में मारे गए।

गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए शूटरों के परिवार बोले- गैंग से जुड़ाव की नहीं थी जानकारी

गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए शूटरों के परिवार बोले- गैंग से जुड़ाव की नहीं थी जानकारी

गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए कथित शूटरों के परिवारों ने कहा कि उन्हें बेटों के किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, चार शूटर ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल

गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए। घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

गुरुग्राम में दीपक नंदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, मुठभेड़ में एक अपराधी और 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम में दीपक नंदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, मुठभेड़ में एक अपराधी और 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम में पुलिस और दीपक नंदल गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, चार बदमाश मारे गए जबकि एक अपराधी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है। IMD ने भारी बारिश को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।