LPG संकट पर कांग्रेस का विरोध

रसोई गैस की कमी पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा, बार-बार स्थगित हुई कार्यवाही

रसोई गैस की कमी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों के हंगामे से ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही बाधित रही। लगातार नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल बार-बार स्थगित करना पड़ा।

By : Local News of India
रसोई गैस की कमी पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा, बार-बार स्थगित हुई कार्यवाही

रसोई गैस की कमी के मुद्दे पर हंगामे के बीच ओडिशा विधानसभा भवन, जहां विपक्ष के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रसोई गैस की कमी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही बाधित रही। लगातार शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही बार बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढी प्रश्नकाल शुरू कराने वाली थीं। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग प्रश्नों के उत्तर देने लगे। इसी दौरान कांग्रेस के विधायक रसोई गैस की कमी का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस विधायक हाथों में प्लेकार्ड लेकर सदन के मध्य भाग में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ने कई बार कांग्रेस विधायकों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की, लेकिन उन्होंने नारेबाजी जारी रखी। इसके चलते अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को पहले 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

11:30 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी कांग्रेस विधायकों ने उसी मुद्दे पर फिर हंगामा शुरू कर दिया। वे सदन के बीच आकर नारेबाजी करते हुए “डबल इंजन सरकार—डबल धोखा नहीं चलेगा” और “गैस की कीमत कम करो” जैसे नारे लगा रहे थे। अध्यक्ष सुरमा पाधी ने उन्हें बताया कि उस समय शून्यकाल चल रहा है और वे अपनी मांग सदन में औपचारिक रूप से रख सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस विधायक अपनी सीटों पर नहीं लौटे और नारेबाजी जारी रखी।

इस बीच अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ दल के विधायकों इराशिष आचार्य और संतोष खटुआ को अपनी बात रखने का अवसर दिया । हंगामे के बीच वे अपनी बात रखने लगे । लेकिन लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। अंततः अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 12:10 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। जब सदन फिर से शुरु हुआ तो फिर से समान मुद्दे पर हंगामा किया गया । इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को शाम चार बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।