खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराई, तीन की मौत

बालोद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में जमही टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

By : Local News of India
बालोद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराई, तीन की मौत

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

बालोद, जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शनिवार सुबह पूरी की गई।

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे।। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

मेडिकल परीक्षक के अनुसार लिंडसे ग्राहम की मौत महाधमनी फटने से हुई

मेडिकल परीक्षक के अनुसार लिंडसे ग्राहम की मौत महाधमनी फटने से हुई

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत संभावित रूप से महाधमनी फटने के कारण हुई। अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद जारी होगी।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।