कोलकाता-बाघा-जतिन-गोलीकांड-चुनाव-आयोग-रिपोर्ट-तलब

कोलकाता गोलीकांड पर चुनाव आयोग सख्त, पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में हुई गोलीबारी में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। वहीं बासंती में राजनीतिक झड़प पर भी आयोग ने जानकारी तलब की

By : Local News of India
कोलकाता गोलीकांड पर चुनाव आयोग सख्त, पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

कोलकाता। बाघा जतिन इलाके में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है और कोलकाता पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। शुक्रवार को चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल डे (36) की मौत हो गई, जबकि जीत मुखर्जी नामक एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है।

चुनाव आयोग ने स्थानीय थाने द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब एक मकान की छत पर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वहां मौजूद लोग कथित रूप से शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।

पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीप रॉय, विधान बनर्जी, राजा बनिक और जयंत घोष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद जुए के पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ था। सभी आरोपितों के स्थानीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, राहुल डे और जीत मुखर्जी एक-दूसरे को पहले से जानते थे, हालांकि लंबे समय से उनके बीच संपर्क नहीं था। घटना की रात जीत मुखर्जी के घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राहुल डे को भी आमंत्रित किया गया था। इसके बाद सभी लोग छत पर एकत्र हुए, जहां कथित रूप से शराब पी जा रही थी।

रात करीब 12:30 बजे आसपास के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। बताया जा रहा है कि करीब तीन राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद छत पर मौजूद अन्य लोग मौके से फरार हो गए। बाद में उनमें से ही एक व्यक्ति ने राहुल डे के परिवार को इसकी सूचना दी।

इस बीच, चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके में दिन के समय दो राजनीतिक गुटों के बीच हुई झड़पों को लेकर भी रिपोर्ट मांगी है। घटना के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है और इलाके में फ्लैग मार्च किया गया है, ताकि लोगों में फैले भय को कम किया जा सके।

इस झड़प में स्थानीय थाने के एक उप-निरीक्षक के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

 

 

 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने छह नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले की जांच NIA और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।