गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाकात की। मंगलवार देर रात उन्होंने अमित शाह से भेंट की, जबकि बुधवार को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने गृह मंत्री से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने “नक्सल-मुक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने वाले प्रेरणास्रोत अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, विकास योजनाओं और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व के बीच यह मुलाकात आने वाले समय में राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।