अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल से बुधवार देर शाम एक कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया। कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकला, जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फरार कैदी की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
शलभ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कैदी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के अनुसार, भंगाराम चौक से माता मंदिर तक के क्षेत्रों में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
फिलहाल फरार कैदी की पहचान और उसके अपराध से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और जेल प्रशासन संयुक्त रूप से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।