लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोपी राहुल मीणा, जो पहले पीड़िता के घर में घरेलू सहायक के रूप में काम करता था, वारदात से पहले घर के बाहर CCTV में घूमता दिखाई दिया। बताया गया कि उसे कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। घटना वाले दिन माता-पिता के बाहर जाने के बाद उसने घर में प्रवेश किया। पीड़िता ने उसे देखकर पूछा—“नौकरी से निकाल दिया तो क्यों आए हो?” लेकिन आरोपी ने हमला कर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।