ipl-2026-punjab-kings-shreyas-iyer-fine-slow-over-

जीत के बाद भी पंजाब किंग्स पर पड़ा भारी झटका, श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

Indian Premier League 2026 में Punjab Kings ने Chennai Super Kings को हराया, लेकिन स्लो ओवर-रेट के कारण Shreyas Iyer पर 24 लाख का जुर्माना लगा।

By : Local News of India
जीत के बाद भी पंजाब किंग्स पर पड़ा भारी झटका, श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

जीत के बाद भी पंजाब किंग्स पर पड़ा भारी झटका, श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I

Indian Premier League 2026 के मुकाबले में Punjab Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Chennai Super Kings को 5 विकेट से हरा दिया, लेकिन जीत के बावजूद टीम को बड़ा झटका लगा है।

चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए इस मैच में धीमी ओवर-रेट के चलते कप्तान Shreyas Iyer पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में टीम का दूसरा ओवर-रेट उल्लंघन था, जिसके चलते प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 210 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 209/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आयुष म्हात्रे ने 73 रन और Shivam Dube ने नाबाद 45 रन बनाए, लेकिन टीम इस स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।

पंजाब की जीत में विजयकुमार वैशाख की गेंदबाजी भी अहम रही, जिन्होंने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

हालांकि जीत के बावजूद स्लो ओवर-रेट की वजह से लगी पेनल्टी ने पंजाब किंग्स के जश्न को थोड़ा फीका कर दिया।

संबंधित सामग्री

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ी? RCB जाने की खबर की पूरी सच्चाई

हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ी? RCB जाने की खबर की पूरी सच्चाई

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर RCB में जाने की खबरों के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल हार्दिक ने टीम नहीं छोड़ी, बल्कि अपनी ट्रेनिंग बेस मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट की है।

IPL 2026 Final, Stats-Records: RCB की विराट जीत में बने दनादन कीर्तिमान, किंग कोहली की दहाड़ के आगे गुजरात बनी मेमना

IPL 2026 Final, Stats-Records: RCB की विराट जीत में बने दनादन कीर्तिमान, किंग कोहली की दहाड़ के आगे गुजरात बनी मेमना

IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीत लिया।

कप्तानी गई तो टीम से भी कटेगा पत्ता? ऋषभ पंत के भविष्य पर बड़ा सवाल, LSG का अगला कप्तान कौन

कप्तानी गई तो टीम से भी कटेगा पत्ता? ऋषभ पंत के भविष्य पर बड़ा सवाल, LSG का अगला कप्तान कौन

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी और भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वैभव सूर्यवंशी के संस्कार के मुरीद हुए गावस्कर, बोले- लगे रहो बेटे, तुम बेहद खास हो

वैभव सूर्यवंशी के संस्कार के मुरीद हुए गावस्कर, बोले- लगे रहो बेटे, तुम बेहद खास हो

IPL 2026 में 97 रन की धमाकेदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों ने सभी का ध्यान खींचा। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बेहद खास खिलाड़ी बताया।