लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के पैतृक क्षेत्र का भी दौरा किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने लगभग ₹47,000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का संबंध बुनियादी ढांचे, परिवहन, ऊर्जा और जनकल्याण से है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास को नई गति देंगी और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेंगी। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।