लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग खातों में भेजने के लिए किया जा रहा था।
जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी मिली, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे।
म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध रूप से प्राप्त पैसों को घुमाने या छिपाने के लिए किया जाता है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।