delhi-jj-cluster-rehabilitation-2026-finalised

दिल्ली की झुग्गियों को मिलेगा नया ठिकाना, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026 हुई अंतिम रूप से तैयार

दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले करीब 4 लाख परिवारों के लिए बड़ी राहत। दिल्ली स्लम एवं जेजे क्लस्टर पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति-2026 को अंतिम रूप दे दिया गया है।

By : Local News of India
दिल्ली की झुग्गियों को मिलेगा नया ठिकाना, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026 हुई अंतिम रूप से तैयार

दिल्ली स्लम एवं जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026 को अंतिम रूप, लाखों झुग्गीवासियों को पक्के आवास की उम्मीद।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली स्लम एवं जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026 को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस नई नीति का उद्देश्य झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान इस नीति के अंतिम रूप दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली सरकार से इसे जल्द अधिसूचित करने और तेजी से लागू करने का आग्रह किया।

सरकार के अनुसार, इस नीति से करीब 4 लाख परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके तहत जेजे क्लस्टरों के पुनर्वास, पुनर्स्थापन और पक्के आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) को कई पुनर्वास परियोजनाओं के लिए जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रारंभिक चरण में कई जेजे क्लस्टरों के पुनर्विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि झुग्गीवासियों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा सके। सरकार का दावा है कि यह नीति दिल्ली में आवासीय सुधार और शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में बहन से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 261 के स्तर पर पहुंचा; 85 दिनों में सबसे खराब स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को खराब श्रेणी में पहुंच गई और AQI 261 दर्ज किया गया, जो 85 दिनों में सबसे अधिक है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, सड़क पर शव छोड़कर फरार

दिल्ली में एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजघाट परिसर में बनेगी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि, केंद्र ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि राजघाट स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल परिसर में बनाने की मंजूरी दे दी है।