लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
अगरतला: त्रिपुरा में पिछले चार वर्षों के दौरान साइबर ठगी के मामलों में लोगों को 83 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और समय पर शिकायत दर्ज कराना नुकसान कम करने के लिए बेहद जरूरी है।
DGP ने कहा कि साइबर अपराध होने पर पीड़ितों को बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। शुरुआती घंटों में शिकायत मिलने पर ठगी गई रकम को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
पुलिस ने लोगों से अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, OTP और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है।