thane-rain-electrocution-teen-death

ठाणे में बारिश के बीच करंट लगने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, नाले में पड़े बिजली के तार बने हादसे की वजह

ठाणे के मुंब्रा में जलभराव के बीच करंट लगने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाले में पड़े बिजली के तार हादसे का कारण बने।

By : Local News of India
ठाणे में बारिश के बीच करंट लगने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, नाले में पड़े बिजली के तार बने हादसे की वजह

मुंब्रा में जलभराव वाले क्षेत्र में हादसे के बाद जांच करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, जहां करंट लगने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
मुस्कान 

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय आलिया चांदीवाला की करंट लगने से मौत हो गई। वह यासमीन पार्क क्षेत्र की रहने वाली थी और किसी काम से घर से बाहर निकली थी, तभी जलभराव वाले इलाके में हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पानी भरा हुआ था और नाले में बिजली के तार पड़े होने के कारण पूरे क्षेत्र में करंट फैल गया। जैसे ही आलिया वहां से गुजरी, वह करंट की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन कर इलाके में बिजली और जलभराव की समस्या की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि शिकायतों पर तुरंत ध्यान दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन से भी घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

रूस-यूक्रेन के बीच हमलों का आदान-प्रदान, नौ लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन के बीच हमलों का आदान-प्रदान, नौ लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच हुए ताजा हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन के सहयोगी युद्ध समाप्त करने को लेकर बैठक करने वाले हैं।

How To Get Rid Of Drain Flies: बाथरूम-किचन की नाली की छोटी काली मक्खियों से छुटकारा पाने के आसान उपाय

How To Get Rid Of Drain Flies: बाथरूम-किचन की नाली की छोटी काली मक्खियों से छुटकारा पाने के आसान उपाय

बाथरूम या किचन की नाली के पास मंडराने वाली छोटी काली मक्खियों से परेशान हैं? बेकिंग सोडा, सिरका और गर्म पानी जैसे आसान घरेलू उपाय अपनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।