लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
दार्जिलिंग: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने दार्जिलिंग में आयोजित किराती खाम्बु राय सांस्कृतिक महोत्सव 2026 और साकेला उभौली समारोह में भाग लेते हुए सिक्किम और दार्जिलिंग के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सीमाएं दोनों क्षेत्रों को अलग कर सकती हैं, लेकिन उनकी भाषा, संस्कृति, परंपराएं और साझा विरासत उन्हें एक-दूसरे से गहराई से जोड़ती हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और इस विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने किराती खाम्बु राय सांस्कृतिक एवं शोध संस्था (KKRSS) की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समुदाय की भाषा, संस्कृति और पहचान को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा सामाजिक एकता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देते हैं।